सारिपुत्र
Jataka Stories - Sariputta
Sariputta in meditation with the shaven head, which tempted the yaksa to give a blow there
सारिपुत्र (शारिपुत्र) और मोग्गल्लान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्य 'धम्म-सेनापति' के नाम प्रसिद्ध हैं। सारिपुत्र का वास्तविक नाम उपतिस्स था। बौद्ध परम्परा में उन्हें सारिपुत्र का नाम इस कारण दिया गया था कि वे नालक निवासिनी रुपसारी के पुत्र (पुत्त) थे। उनका दृढ़ संकल्प बौद्ध इतिहास में विशेष तौर पर उल्लेखनीय है। गौतम बुद्ध के पुत्र राहल की उपसंपटा (दीक्षा) भी उनके द्वारा की गई थी।इस प्रकार हम देखते हैं कि सीधी सुनने का गौरव भी प्राप्त हैं। धरती पर अभिधम्म की ज्योति जलाने वाले पहले आचार्य सारिपुत्र थे जिन्होंने गुरु-शिष्य परम्परा द्वारा समस्त विश्व को अभिधम्म का अनुपम उपहार दिया। परम्परा के अनुसार उन्होंने सर्वप्रथम भद्दजी को अभिधम्म की शिक्षा दी जिसने कालान्तर में सोभित, पियजलि आदि के माध्यम से अशोक-पुत्र महिन्द (महेन्द्र), इत्तिय, संबल पण्डित एवं भद्दनाम के माध्यम से श्रीलंका को आलोकित किया। तत: म्यानमार, थाईलैंड आदि देशों में भी अभिधम्म-ज्योति उच्चतम प्रतिष्ठा को प्राप्त हुई। इस शिक्षा का वहाँ वही स्थान है जो इस्लामिक देशों में कुरान शरीफ का, ईसाइयों में बाईबिल का और हिन्दुओं में ॠग्वेद का हैं।
अभिधम्म-बुद्ध धम्म की मौलिक विवेचनात्मक सूक्ष्मता की देशना है। इसे धरती पर सुनने वाले सबसे पहले मानव सारिपुत्र थे और समस्त मानव-जाति में वे अकेले व्यक्ति थे जिसे बुद्ध के मुख से सीधी सुनने का गौरव भी प्राप्त हैं।
कहा जाता है कि तावलिंस लोक में परिच्छतक वृक्ष के नीचे सक्क (शक्र, इन्द्र) के आसन पर विराजमान हो तीन महीने तक अपनी माता को अभिधम्म की शिक्षा देते रहे। किन्तु हर दिन वे अपना प्रतिरुप वहाँ रख अनोत्तप सरोहर में उत्तर सारिपुत्र को वही देशना सहज स्मरणीय रुप में सुना जाते।
सारिपुत्र फिर उन्हीं देशनाओं का संगमन अपने पाँच सौ शिष्यों के साथ करते थे। तत: तीन मास में जैसे ही बुद्ध ने अभिधम्म की शिक्षा तावलिंस व अनोतय पर पूरी की तो पृथ्वी पर भी अभिधम्म की सात पुस्तकें तैयार हो गयी तथा तभी से अभिधम्म संगमन परम्परा द्वारा विश्व में जीवित रही।
सारिपुत्र के विषय में एक और कथा प्रचलित है कि एक बार वे एक चाँदनी रात में किसी खुले मैदान में समाधिस्थ थे तो उनके ऊपर से एक उड़ता हुआ यक्ष जा रहा था। उनके चमकीले व चिकने सिर पर पड़ती हुई चाँद की रोशनी से आकृष्ट हो उस यक्ष को एक शरारत सूझी और उसने उनके सिर पर एक जोर का घूँसा मारा। कहा जाता है कि वह घूँसा इतना शक्तिशाली था कि उससे एक पर्वत भी ध्वस्त हो सकता था। किन्तु सारिपुत्र की समाधि पर उस घूँसे का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। हाँ, जब वे समाधि से उठे तो उन्होंने अपने सिर पर थोड़ी पीड़ा अवश्य अनुभव की।
T he two most prominent disciples of the Buddha were Moggallana and Sariputta. They are called the Dhamma-Senapati-s (Commander-in-Chief of the Buddhistdharma ). Sariputta is also called the �chief disciple ( aggasavaka ) of the Buddha.� His real name was Upatissa, yet he was called Sariputta in the Buddhist tradition because he was the son ( putta ) of Rupasari, a Brahmin woman of the Nalaka village. He is particularly known for the firmity of his vow; and strong determination. He was also entrusted with the ordination of Rahula, the son of Gotama.
When the Buddha taught the Abhidhamma to his mother in Tavatimsa loka by sitting on the Sakkas throne under the Paricchataka tree; he would then descend to the lake Anottapa every day to teach the same to Sariputta for three months by creating his own form (the Nimmitta Buddha) there. So, Sariputta became the first among the monks to have learnt Abhidhamma - �the doctrine of all-that-is-within-and-without�. Sariputta, in turn, then taught it to his five hundred disciples every day. Thus, when the Buddha concluded his sermons in Tavatimsa the seven books of the Abhidhamma Pitaka, too, were compiled by the following day.
An interesting story is related to Sariputta and a yakkha (Sanskrit: yaksa; spirit). Once at night when Sariputta was deeply engrossed in meditation with his shaven head a yakkha , flying in the sky saw the shining head of Sariputta in the moonlit night. Tempted at the sight, he dealt a powerful blow on the monks head. The blow was powerful enough to crumble a mountain. Yet, that did not inflict any damaging effect on the monk except to that he felt a mild headache after the completion of his meditation.
According to the Pali Jatakas Sariputta was born as Krishna (Kanha) in one of his births. Furthermore, his characters in the Jatakas are numerous. He died a fortnight before Moggallanas death.
Note: It is noteworthy that in the Pali tradition Sariputta was born as Kanha (Krishna) in one of his births (contrary to the belief that the Bodhisatta was born as Krishna). The Bodhisatta was, however, born as a great sage Kanha Dipayana during those days, and it was due to his curse that the lineage of the Vasudeva was eventually destroyed. See Ghata Jataka No.454. As a second Kanha he was born as a great ascetic with the name Kanha Tapassa (Kanha Jataka No.440).
Comments
Post a Comment