व्याघ्री-कथा
The Story of a Tigeress
कुलीन वंश में पैदा हो कर एक बार एक पंडित संसार से वितृष्ण हो संन्यासी का जीवन-यापन करने लगा। उसके आध्यात्मिक विकास और संवाद से प्रभावित हो कुछ ही दिनों में अनेक सन्यासी उसके अनुयायी हो गये।
एक दिन अपने प्रिय शिष्य अजित के साथ जब वह एक वन में घूम रहा था तब उसकी दृष्टि वन के एक खड्ड पर पड़ी जहाँ भूख से तड़पती एक व्याघ्री अपने ही नन्हे-नन्हे बच्चों को खाने का उपक्रम कर रही थी। गुरु की करुणा व्याघ्री और उसके बच्चों के लिए उमड़ पड़ी। उसने अजित को पास की बस्ती से व्याघ्री और उसके बच्चों के लिए कुछ भोजन लाने के लिए भेज दिया। फिर जैसे ही अजित उसकी दृष्टि से ओझल हुआ वह तत्काल खाई में कूद पड़ा और स्वयं को व्याघ्री के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। भूखी व्याघ्री उसपर टूट पड़ी और क्षण भर में उसके चीथड़े उड़ा दिये।
अजित जब लौटकर उसी स्थान पर आया उसने गुरु को वहाँ न पाया। तो जब उसने चारों तरफ नज़रें घुमाईं तो उसकी दृष्टि खाई में बाघिन और उसके बच्चों पर पड़ी। वे खूब प्रसन्न हो किलकारियाँ भरते दीख रहे थे। किन्तु उनसे थोड़ी दूर पर खून में सने कुछ कपड़ों के चीथड़े बिखरे पड़े थे जो निस्सन्देह उसके गुरु के थे। गुरु ने व्याघ्री के नन्हे बच्चों की जान बचाने के लिए अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी थी ! गुरु की करुणा और त्याग से उसका शीश श्रद्धा से झुक गया।
O nce, the Bodhisatta was born in a respectable family of the scholars; and mastered several Shastras. Soon he was disillusioned with the worldly life and renounced the same for the spiritual uplift. In course of time, he proved his excellence in his pursuit and became the guru of several ascetics.
When Ajita returned and did not find hisguru in the same place, he looked around and was surprised to see that the tigress was no longer looked hungry. Her cubs were also frolicking. But soon, he was shocked to detect the blood stained rags of his gurus dress scattered there. So, he knew that his guru had offered his body to feed a hungry tigress and protected her young ones as an act of great charity. Now, he also knew why was he sent away by hisguru .
The Bodhisatta offering his life to save the cubs, the Thai version
He bowed his head out of reverence for hisguru who had exemplified the supreme sacrifice. Pasya samsara-nairgunya mrgyesa svasutanapi /Note : Vyaghri Jataka Jatakamala No.1. This story does not occur in the Pali Jataka .
Copyright IGNCA© 2002
Comments
Post a Comment