ककुसन्ध बुद्ध
Jataka Stories - Kakusandha Buddha
The Illustrated Jataka : Other Stories of the Buddha by C.B. Varma 100 - Kakusandha Buddha /
ककुसन्ध बुद्ध
इन्होंने चार हज़ार वर्ष की आयु में एक रथ पर चढ़ कर सांसारिक जीवन का परित्याग किया और आठ महीने तपस्या की। बुद्धत्व-प्राप्ति से पूर्व इन्होंने सुचिरिन्ध ग्राम की वजिरिन्धा नामक ब्राह्मण-कन्या से खीर ग्रहण की और ये सुभद्द द्वारा निर्मित कुशासन पर बैठे। शिरीष-वृक्ष के नीचे इन्हें ज्ञान-प्राप्ति हुई और अपना प्रथम उपदेश इन्होंने मकिला के निकट एक उद्यान में, चौरासी हज़ार भिक्षुओं को दिया।
भिक्षुओं में विधुर एवं संजीव इनके पट्टशिष्य थे और भिक्षुणियों में समा और चम्पा। बुद्धिज इनके प्रमुख सेवक थे। प्रमुख आश्रयदाता थे- पुरुषों में अच्छुत और समन तथा महिलाओं में नन्दा और सुनन्दा। अच्छुत ने ककुसन्ध बुद्ध के लिए उसी स्थान पर एक मठ बनवाया था, जहाँ कालान्तर में अनाथपिण्डक ने गौतम बुद्ध के लिए जेतवन आराम बनवाया था।
संयुत्त निकाय (त्त्.१९४) के अनुसार, उस समय राजगीर के वेपुल्ल पर्वत का नाम पच्छिनवंस था और उस क्षेत्र के लोग तिवर थे।
ककुसन्ध बुद्ध ने चालीस हज़ार वर्ष की आयु में देह-त्याग किया। इनके समय में बोधिसत्त ने राजा खेम के रुप में अवतार लिया था।
K akusandha is known as the twenty-second Buddha in the Pali tradition. He was born in Khema Park. The name of his father was Aggidatta, who was a Brahmin priest of the king Khemankara of Khemavati. The name of his mother was Visakha. The name of his wife was Virochamana and of the son Uttara.
He renounced the worldly life on a chariot at the age of four thousand years; and practised austerities for eight months. He accepted the milk-rice from a brahmin girl Vajirindha of the village Suchirindha just before his Enlightenment; and sat on the grass seat prepared by Subhadda. He attained Enlightenment under a Sirisa tree; and delivered his first sermon to the assembly of eighty-four thousand monks in a park near Makila.See Dipavamsa ii.66, xv.25, 34; Mahavamsa xv. 57-90; Digha Nikaya ii.7; Majjhima Nikaya i.333;Buddhavamsa xxiii; Buddhavamsa Atthakatha 209 ff.
In the Buddhist texts in Sanskrit the name of the Buddha is Krakucchanda. See Divyavadana 254,418 f. ; Mahavastu iii.247,330 Copyright IGNCA© 2002
Comments
Post a Comment