धम्म चक्र-पवत्तन-कथा
Jataka Stories - Dhamma-Chakka-Pavattana-Katha
बुद्ध ने अपने उन पाँच तपस्वी साथियों को अपनी दिव्य चक्षु से सारनाथ के इसिपतन मिगदाय (मृगों के उद्यान) में देखा और तब वे सारनाथ के उसी उद्यान में पहुँचे। तपस्वियों ने बुद्ध को जब वहाँ पहुँचे देखा तो उन्होंने उनकी उपेक्षा करने की सोची। किन्तु जैसे ही बुद्ध को उन्होंने निकट से देखा और उनकी अनूठी प्रभा का साक्षात्कार किया तो उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया।
सर्वप्रथम बुद्ध ने उन्हें चार आर्य-सत्यों की शिक्षा दी। चार आर्य-सत्य हैं:
१. दु:ख;
२. दु:ख का कारण;
३. दु:ख-निरोध;
४. दु:ख-निरोध का मार्ग, अर्थात् सम्यक् दृष्टि, सम्यक्, संकल्प, सम्यक् वचन, सम्यक् कर्म, सम्यक् आजीविका, सम्यक् व्यायाम (प्रयास), सम्यक् सति (स्सृति) तथा सम्यक् समाधि।
उपर्युक्त अष्टांगिक मार्ग ही 'मध्यम मार्ग' कहलाता है क्योंकि यह जीवन-लक्ष्य प्राप्त करने के दो अतिवादी मार्गों का निराकरण करता है। इनमें से प्रथम अतिवादी मार्ग है- ऐन्द्रिक सुखों एवं भौतिकता से पूर्ण तथा दूसरा है- जीवन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कठिन तपस्या एवं आत्म-उत्पीड़न से युक्त।
साथ ही उन्होंने अन्योन्याश्रय उत्पत्ति (प्रतिच्चा-समुप्पाद) के सिद्धान्त को भी अपनाया। इसके अर्थ है कि संसार में सभी वस्तुएँ अन्योन्याश्रित हैं। इस परिप्रेक्ष में- यदि बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु आदि दु:ख हैं, तो वे जन्म पर आश्रित है। यदि जन्म ही नहीं होगा, तो कौन दु:ख भोगेगा? (यहाँ यह भी ध्यातव्य है कि मृत्यु केवल एक जन्म का ही अन्त है, दूसरा जन्म इससे भी दु:खदायी हो सकता है।) जन्म सत् (होने) पर आधारित है, सत् ग्रहण पर आधारित है, ग्रहण, वासना पर आधारित है, वासना, ससंर्ग से उत्पन्न है, संसर्ग, संपर्क से उत्पन्न है, संघर्ष, षडोन्द्रियों से उत्पन्न होता है, षडेन्द्रियाँ, देहान्त-बोध से उत्पन्न हैं, देहान्त-बोध, स्पन्दन से उत्पन्न है, स्पन्दन संस्कारों से उत्पन्न है और संस्कार, अज्ञान से उत्पन्न है। दूसरे शब्दों में, उन्होंने बताया कि अज्ञान ही सब दु:खों का मूल कारण है।
यह उपदेश सुनने के तुरन्त बाद कोन्दन्त (जिन्हें अन्नत्त-कोन्दन्न भी कहा जाता है) सोतपन्न बन गए, अन्य श्रोता भी कुद्ध के अनुयायी बन गए।
द्रष्टव्य महापरिनिब्बान सुत्त (न.१६ दीध्य निकाय)
A fter the attainment of Enlightenment and becoming a Buddha, Gotama Budddha thought of delivering his first sermon to some receptive ascetics. So, he thought of revealing his doctrine first to Alara Kalama, who was his first guru; and who he had left because his doctrine could not satisfy him. So, he looked for Alara by his divine eye; and learnt of his death.
He then thought of teaching his other guruUddaka Ramaputta, who he had deserted because he, too, was not convincing. So, he thought of delivering the first sermon to him. But he, too, was dead.
- Suffering is a reality;
- Cause of the suffering (as nothing in the world is uncaused);
- Cessation of suffering (as the removal of the cause is logical);
- The path leading to the cessation of the suffering, which implies, right determination; right speech; right action; right livelihood; right effort; right mindfulness; and right meditation. This is also called the eight-fold path.
The aforementioned path is also called the �Middle-Path, as it avoids the two extreme paths to realise the Goal of Life. The first of the two extreme paths is the path of the extreme sensuality and mundane pleasures; and the other is the path of self-mortification, implying rigourous and austere penances to attain the summum bonum of life.
Comments
Post a Comment