बौना तीरंदाज
Jataka Stories - The Little Bowman
065 - The Little Bowman /
बौना तीरंदाज
तक्षशिला के एक उत्कृष्ट गुरु से धनुर्विद्या प्राप्त कर एक बौना महान् धनुर्धर बना। मगर जीविका के लिए वह जब किसी राज्य में जाता तो लोग उसकी योग्यता को जाने बिना ही उसकी ठिठोली करते। अपनी सारी योग्यताएँ लोगों की ठिठोली पर लुटती देख उसने अपनी कामयाबी के लिए एक तरकीब निकाली। घूमता हुआ उसने भीमसेन नाम के एक हृष्ट-पुष्ट जुलाहे को ढूँढ निकाला और उसके सामने अपने युद्ध कौशल दिखा उसे एक सेनानी बनाने का प्रस्ताव रखा। जुलाहे से उसने कहा कि वह सिर्फ बौने की सलाह मानता रहे ; वह उसके अनुचर के रुप में उसके पीछे खड़ा हो अपना सारा जौहर दिखाता रहेगा।बौने ने उसे फिर राजा के पास जाकर सेनानी की नौकरी मांगने को कहा। भीमसेन ने वैसा ही किया। राजा ने भीमसेन को सिर्फ उसकी कद-काठी को देख ही एक सरदार की नौकरी दे दी। इसके बाद राजा जब भी कोई कार्य भीमसेन को सौंपता तो उसके अनुचर के रुप में बौना उसके पीछे खड़ा हो उसका काम सम्पन्न कर देता। राजा और शेष लोग यही समझते रहे कि भीमसेन वाकई एक महान योद्धा था।
कुछ ही दिनों में भीमसेन धन-और प्रसिद्धि पाकर और भी मोटा हो गया और उसकी मोटी बुद्धि के साथ-साथ उसका अहंकार भी फूल गया। तब वह फिर बौने को मित्रवत् न देख एक नौकर की तरह उसके साथ व्यवहार करने लगा।
बौने को भीमसेन की वृत्ति अपमानजनक लगी और उसने मन ही मन यह ठान लिया कि वह भीमसेन को उसकी अभद्रता और कृतघ्नता का फल किसी दिन जरुर चखाएगा।
संयोगवश तभी पड़ोसी देश के एक राजा ने भीमसेन के राज्य पर चढ़ाई की। राजा ने भीमसेन को सेना का नेतृत्व सौंपा। भीमसेन एक विशाल हाथी पर सवार हो गया और बौने को अपने पीछे बिठा लिया। किन्तु जैसे ही उसने शत्रु-सेना को पास से देखा तो उसके होश उड़ गये। वह काँपता हुआ हाथी के ऊपर से गिर गया और हाथी की लीद पर लोटता नज़र आया।
शत्रु सेना आगे पहुँच चुकी थी। बौना देश-भक्त और वफादार सेनानी था। उसने तत्काल ही फौज की कमान अपने हाथों में संभाली और सिंह-नाद करता हुआ शत्रु सेना पर टूट पड़ा। उसके कुशल नेतृत्व में शत्रु सेना को मुँह की खानी पड़ी और वे रणभूमि छोड़ भाग खड़े हुए।
राजा ने जब बौने के युद्ध-कौशल को सुना तो उसने तत्काल ही उसे अपना नया सेनापति नियुक्त किया। बौने ने तब ढेर सारा धन देकर भीमसेन को अपने पुराने काम को करते रहने ही प्रेरणा दे कर विदा कर दिया।
O nce there lived a dwarf who had mastered the Vedas and eighteen other branches of Studies under the guidance of the greatest teacher of the time in Taxila. As he was also a great archer he was called "The Little Bowman".
The Little Bowman
The Little Bowman had the ambition to become the royal archer but because of his short stature nowhere was he found "suitable". Yet, without being discouraged he thought, "Why not I find out a person big in size to enter into the royal service, behind whom I shall actually act as a bow man !""Weave no more, O friend! I shall soon make you very rich. No country has an archer like me. Yet, no king employs me because I am a dwarf. But you have a look that attracts every king to employ you. So I take you to the king where you would pretend that you are a great archer. I would discharge the duty of the archer by hiding behind you. The king will surely employ you and pay you handsome salary. Thus, we shall both prosper."
The weaver agreed and they both went to the king. Bhimasena was employed as a royal archer and the little man became his page.
Bhimasena behind the dwarf
Likewise, Little Bowman kept on helping Bhimasena. But the latter in course of time became ungrateful, haughty and insulting to Little Bowman. This made the dwarf think of teaching a lesson to the spurious archer at an appropriate time.
A few months later, when a hostile neighbouring king launched a vigorous campaign and attacked, the patron king ordered the Bhimasena to go and shoot the enemy troops. Obeying the command of the king, he marched to the battle-field on an elephant's back. And behind him sat the little page. But when he looked at the advancing enemy troops he was terrified and fell down on the heaps of the elephant's dung.
Little Bowman, who was sitting behind him, then availed the opportunity of taking the command. He first shouted at Bhimasena, "O Bhimasena! You boast too much. You swear that you can kill the enemy king but when the time comes you can't even stay on the elephant's back. Now, you go and wash yourself clean. I will save you and this kingdom."
Comments
Post a Comment