सीलवा हाथी
Jatak Stories - Silava Elephant
कभी हिमालय के घने वनों में एक हाथी रहता था।
👉उसका शरीर चांदी की तरह चमकीला और सफेद था।
👉उसकी आँखें हीरे की तरह चमकदार थीं। 👉उसकी सूंड सुहागा लगे सोने के समान कांतिमय थी। 👉उसके चारों पैर तो मानो लाख के बने हुए थे। 👉वह अस्सी हज़ार गजों का राजा भी था।
वन में विचरण करते हुए एक दिन सीलवा ने एक व्यक्ति को विलाप करते हुए देखा। उसकी भंगिमाओं से यह स्पष्ट था कि वह उस निर्जन वन में अपना मार्ग भूल बैठा था।
सीलवा को उस व्यक्ति की दशा पर दया आयी। वह उसकी सहायता के लिए आगे बढ़ा। मगर व्यक्ति ने समझा कि हाथी उसे मारने आ रहा था। अत: वह दौड़कर भागने लगा। उसके भय को दूर करने के उद्देश्य से सीलवा बड़ी शालीनता से अपने स्थान पर खड़ा हो गया, जिससे भागता आदमी भी थम गया।
सीलवा ने ज्योंही पैर फिर आगे बढ़ाया वह आदमी फिर भाग खड़ा हुआ और जैसे ही सीलवा ने अपने पैर रोके वह आदमी भी रुक गया तीन बार जब सीलवा ने अपने उपक्रम को वैसे ही दो हराया तो भागते आदमी का भय भी भाग गया। वह समझ गया कि सीलवा कोई खतरनाक हाथी नहीं था।वह आदमी लोभी और कृतघ्न था। तत्काल ही वह एक शहर के बाज़ार में एक बड़े व्यापारी से हाथी दाँत का सौदा कर आया। कुछ ही दिनों में वह आरी आदि औजार और रास्ते के लिए समुचित भोजन का प्रबन्ध कर सीलवा के निवास स्थान को प्रस्थान कर गया।
जब वह व्यक्ति से सीलवा के सामने पहँचा तो सीलवा ने उससे उसके पुनरागमन का उद्देश्य पूछा।
उस व्यक्ति ने शहर लौटकर सीलवा के दांतों को बेचा और उनकी भरपूर कीमत भी पायी। मगर प्राप्त धन से उसकी तृष्णा और भी बलवती हो गयी। वह महीने भर में फिर सीलवा के पास पहुँच कर उसके शेष दांतों की याँचना कर बैठा। सीलवा ने उस पुन: अनुगृहीत किया।
कुछ ही दिनों के बाद वह लोभी फिर से सीलवा के पास पहुँचा और उसके शेष दांतों को भी निकाल कर ले जाने की इच्छा जताई। दान-परायण सीलवा ने उस व्यक्ति की इस याचना को भी सहर्ष
स्वीकार कर लिया। फिर क्या था? क्षण भर में वह आदमी सीलवा के मसूढ़ों को काट-छेद कर उसके सारे दांत-समूल निकाल कर और अपने गन्तव्य को तत्काल प्रस्थान कर गया।
खून से लथपथ दर्द से व्याकुल कराहता सीलवा फिर जीवित न रह सका और कुछ समयोपरान्त दम तोड़ गया।
लौटता लोभी जब वन की सीमा भी नहीं पार कर पाया था तभी घरती अचानक फट गयी और वह आदमी काल के गाल में समा गया।
तभी वहाँ वास करती हुई एक वृक्ष यक्षिणी ने यह गान गाया।
" मांगती है तृष्णा और.... और --- !
मिटा नहीं सकता जिसकी भूख को सारा संसार...."
O nce the Bodhisatta was born as an elephant in a Himalayan forest. He was white like silver. His eyes were like diamond balls. His mouth was red like the scarlet velvet. His trunk was like the silver flecked with red gold; and his four feet looked like the polished lac. Thus was his persona with consummate beauty and ten-fold perfections. When he grew up, he became the leader of eighty thousand elephants. Nonetheless, he preferred to lead the life of a recluse and live alone in a solitary forest.
But the mans greed had no bounds. He soon returned to the forest to beg for more. As the elephant was already shorn off his tusks by then, the man, therefore, asked for the stumps of his trunks to make a better living. The gentle Silava, again acquiesced. The cruel and ungrateful man then climbed on his trunk , which was like the corded silver and climbed on his temples, which was like the snowy peak of the mount Kailash; dug the flesh away from his gums; and sawed off the stumps of the tusks and had his way. Thus, Silava breathed his last in severe pains.
The man, however, had to pay the price for his sinister act. So, when he was returning, the earth burst asunder in a yawning chasm and there sprang a large flame of fire, which swallowed him through and through; and the wretch entered the bowels of the earth to be tormented in the hell.
A tree-fairy, who witnessed the whole scene uttered the following stanza:
Silava (which means Virtuous in the Pali language) Elepahant is now the logo of Indian Tourism Development Corporation (ITDC), Ajanta
Silava-Hatthi-Jataka.No.72; Cf.Milinda Panho 202, 29.
Copyright IGNCA© 2002
Comments
Post a Comment