गौतम का गृह-त्याग
Jataka Stories - Story of Renunciation
वह दिन आषाढ़ पूर्णिमा का था। मध्य-रात्रि बेला थी। भोग-विलास के माहौल में उनके निकट ही एक सुंदरी बड़े ही भोंडे तरीके से सोई पड़ी थी। कुरुप सांसारिकता से वितृष्ण उन्होंने तुरंत ही अपने सारथी धन्न को बुलाया और अपने प्रिय घोड़े कंठक को तैयार रखने का आदेश दिया। फिर वे अपने शयन-कक्ष में गये जहाँ यशोधरा नवजात राहुल के साथ सो रही थी। उसी दिन राहुल का जन्म हुआ था। अपनी पत्नी और पुत्र पर एक अंतिम दृष्टि डाल, उन्हें सोते छोड़, कंठक पर सवार वे नगर की ओर निकल पड़े। रोकने के प्रयास में धन्न भी उनके घोड़े की पूँछ से लटक गया।
कहा जाता है कि देवों ने कंठक के पैरों के टाप और हिनहिनाहट के शोर को दबा दिया और उनके निष्क्रमण के लिए नगर-द्वार खोल दिये थे। कपिलवत्थु नगरी के बाहर आकर वे एक क्षण को रुके और अपने जन्म और निवास-स्थान पर एक भरपूर दृष्टि डाल आगे बढ़ गये। रात भर घुड़सवारी करने के बाद अनोगा नदी तक पहुँचे जो कपिलवस्तु से तीस भोजन दूर था। कंठक ने आठ उसम चौड़ी नदी को एक ही छलांग में पार कर लिया। नदी की दूसरी तरफ उन्होंने अपने तमाम आभूषण उतार धन्न को दे अपने बाल और दाढ़ी अपनी तलवार से काट हवा में उछाल दिये। सक्क (शक्र; इन्द्र) ने उन्हें आसमान में ही लपक तावतिंस लोक के चुल्लमणि चैत्य में प्रतिस्थापित करा दिया। ब्रह्म घटिकार ने तब स्वर्ग से उतर गौतम को कासाय चीवर तथा एक संयासी योग्य सात अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान किये। संयासी का रुप धारण कर गौतम ने कंठक और धन्न को वापिस लौट जाने की आज्ञा दी। किन्तु अपने स्वामी के वियोग को सहन नहीं करते हुए कंठक ने वहीं अपने प्राण त्याग दिये।
T he birth; old age; sickness and death are the stark realities of life. Prince Gotama had understood those realities intensely, particularly after the sights of an old man walking with the help of a stick; a sick person; a corpse being carried away; and an ascetic. He then realised the futility of the worldly infatuations and triviality of the mundane pursuits. He learnt that change is the law of world. Further, whatever originates is bound to undergo decay-and-death. So, the attachment to a worldly object having ephemeral character is a folly and sheer infatuation; and any craving for the mundane achievement is nothing but chasing the mirage in the worldly desert. Thus, being detached with the worldly pursuits and inspired by the ascetic pursuit for the eternal bliss it flashed across his mind to renounce the world and lead the life of an ascetic.
Siddhattha crossing the Anoma river on Kanthaka; and Channa is clinging to the tail of the horse, the Thai version
It is said that his horse jumped across the river just in one leap. On the other side of the river he took off all his ornaments and gave them to Channa. Then he cut off his hair and beard with his sword and tossed them in the air. Sakka, however, grabbed them from there and enshrined them in the Chulamani Chetiya in the Tavatimsa. Brahma Ghatikara then descended from the heavenly world to offer him the eight requisites necessary for an ascetic, which he accepted gladly.
Comments
Post a Comment